अंकारा : तुर्की ने देश के दक्षिण पूर्व में भूकंप से हजारों इमारतों के ढह जाने के बाद निर्माण के दौरान संदिग्ध भ्रष्टाचार की जांच के तहत 171 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलू ने न्याय मंत्री बेकिर बोजडाग के हवाले से यह जानकारी दी।

तुर्की की मीडिया ने पहले भी इस मामले में शामिल होने के संदेह में कुछ लोगों की गिरफ्तारी की सूचना दी थी। गौरतलब है कि छह फरवरी को सीरिया और तुर्की के कुछ हिस्सों में शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे हजारों मकान ढह गये। इसके बाद भी कई झटके आये, जिन्हें तुर्की के 10 प्रांतों और पड़ोसी देशों में महसूस किया गया। तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या 43,000से अधिक हो गयी है। इस सप्ताह की शुरुआत में भी इस क्षेत्र में कई नए भूकंप आए, जिससे तबाही और बढè गयी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *