इंटरनेट डेस्क। वुमन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरूआत आज से होने जा रही है। वुमन प्रीमियर लीग का उद्घाटन 4 मार्च यानी आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच होगा। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए बीसीसीआई ने कोई कमी नहीं छोड़ी है।

जानकारी के अनुसार बीसीसीआई इसका आगाज आज धमाकेदार तरीके से करेगा। जानकारी के अनुसार वुमन प्रीमियर लीग का उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार कियारा आडवाणी और कृति सैनन हिस्सा लेंगी। इसी के साथ सिंगर एपी ढिल्लों डब्ल्यूपीएल एंथम गाएंगे। इसका आयोजन भी डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही होगा।

आपकों बता दें की जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार इस कार्यक्रम के लिए स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे। जबकि वीमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी शुरुआत शाम 5ः30 बजे से हो जाएगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *