इंटरनेट डेस्क। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड इस समय चार दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वो तीसरे दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया है। वहीं नेपाल में कुछ लोगों को साम्यवादी नेता का मंदिर जाना रास नहीं आ रहा है।

नेपाल में उनकी आलोचना करते हुए कहा जा रहा है की मंदिर जाना उनकी कम्युनिस्ट नेता की छवि के अनुकूल नहीं है। डेनमार्क में नेपाल के पूर्व राजदूत विजय कांत का कहना है कि प्रचंड का अपने आधिकारिक दौरे में मंदिर जाना उनकी कम्युनिस्ट नेती की छवि को सूट नहीं करता है।

वहीं नेपली प्रधानमंत्री ने महाकाल मंदिर में दर्शन और पूजन के साथ भगवान का जलाभिषेक किया। इस दौरान नेपाल से विशेष रूप से लाए 100 रुद्राक्ष प्रधानमंत्री प्रचंड ने भगवान को अर्पित किए। 51 हजार रुपए की नकद राशि भी भेंट की। उन्होंने ई-कार्ट से महाकाल लोक का भ्रमण किया। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें महाकाल लोक की विशेषताओं के संबंध में जानकारियां भी दी।

pc-punjabkesari.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *