इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दो मुकाबले हो चुके है और दोनों में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की है। लेकिन 6 अगस्त को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसका खामियाजा अब टीम के एक खिलाड़ी को भोगना पड़ा है।

जी हां दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को जीत दिलाने वाले निकोलस पूरन को अब सजा भोगनी पड़ी है और इसका कारण यह है की वो मैच के बीच में ही अंपायर से काफी बहस करते दिखाई दिए थे। इस खिलाड़ी के खिलाफ अब आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार पूरन अंपायर के एक फैसले से काफी नाखुश दिखाई दिए थे। इस दौरान वो लाइव मैच में ही अंपायर से बहस करने लगे थे। जिसके चलते निकोलस पूरन पर लेवल 1 आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *