इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आज तीसरा मैच है। यह सीरीज पांच मैचों की है और इस सीरीज में वेस्टइंडीज 2-0 से आगे है। अगर आज का मैच भी वेस्टइंडीज जीत जाता है तो वह टी20 सीरीज पर कब्जा कर लेगा। वहीं भारत के लिए यह मैच बड़ा ही महत्वपूर्ण है।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए सीरीज के अब बाकी बचे तीनों मैच करो या मरो की स्थिति वाले रहेंगे। इन तीनों मैचों में से एक मैच हारते ही टीम इंडिया इस सीरीज को गवा देगी। जो भारत के लिए शर्मनाक होगा। बड़ी बात यह होगी की जो टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी वो टीम भारत को सीरीज हरा देगी।

ऐसे में तीनों मैच भारत के लिए बड़े ही महत्वपूर्ण है। आपको बता दें की सीरीज का यह तीसरा मैच गुयाना में खेला जाएगा जो भारतीय समयानुसार रात 8.00 बजे से शुरू होगा। इस मैच में भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *