इंटरनेट डेस्क। भारत ने वेस्इंडीज से पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच अपने नाम कर लिया। साथ ही टीम के कई खिलाड़ियों ने इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बनाए है। भारत ने इस मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की है। साथ ही इस मैच को जीताने में कुलदीप यादव ने भी अहम भूमिका निभाई।

वैसे आपको बता दें की उनकी गिनती भारत के बेहतरीन स्पिनर्स में होती है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में बेहतरीन गेंदबाजी नजारा पेश करते हुए युजवेंद्र चहल और बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कुलदीप ने अपने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे तेज 50 विकेट पूरे कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपने 30वें मैच ही ये कारनामा कर दिया है। उन्होंने युजवेंद्र चहल और बुमराका का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

टी20 मैचों में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
कुलदीप यादव- 30 मैच
युजवेंद्र चहल- 34 मैच
जसप्रीत बुमराह- 41 मैच
रविचंद्रन अश्विन- 42 मैच
भुवनेश्वर कुमार- 50 मैच

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *