इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के 3 मैच हो चुके हैं। तीन मैचों में से 2 वेस्टइंडीज ने तो 1 मैच भारत ने जीता है। इस सीरीज में भारत 1-2 से पिछड़ रहा है। वहीं अब सीरीज के दो मैच और बचे है। लेकिन बड़ी खबर यह है की दोनों मैच अब वेस्टइंडीज में नहीं होंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीन मैच वेस्टइंडीज में खेले गए है। लेकिन बाकी के दो मैच यहां नहीं खेले जाऐंगे।

ऐसे में खबरों की माने तो इस सीरीज के दो टी20 मैच अमेरिका में फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जाएंगे। बता दें कि भारत को टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में हार मिली जिसके बाद गयाना में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में वापसी करने में कामयाबी हासिल की है।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *