इंटरनेट डेस्क। इस साल क्रिकेट में दो बड़े टूर्नामेंट होने जा रहे है। पहला एशिया कप और दूसरा वनडे विश्वकप। एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है तो वहीं वनडे विश्वकप की मेजबानी भारत करने जा रहा है। वैसे इस बार विश्वकप की मेजबानी अकेले भारत करेगा। इससे पहले भारत ने संयुक्त रूप से मेजबानी की है।

ऐसे में विश्वकप और एशिया कप से पहले टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जी हां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बता दें की शाकिब एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में टीम का नेतृत्व करेंगे।

इस खिलाड़ी ने तमीम इकबाल की जगह ली है, जिन्होंने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने अपनी फिटनेस की वजह से ये डिसीजन लिया था। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, शाकिब अल हसन एशिया कप, न्यूजीलैंड सीरीज और विश्व कप के लिए कप्तान रहने वाले हैं।

pc-timeshindi.in,currentaffairs-adda247-com,wikipedia.org

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *