इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज का चौथा मुकाबला आज अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेला जाएगा। आपको बता दें की इस सीरीज में वेस्टइंडीज भारत से 2-1 से बढ़त बनाए हुए है। मैच लौडरहिल स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर रात 8.00 बजे से शुरू होगा।

वहीं अगर भारत आज का मैच हार जाती है तो सीरीज पर वेस्टइंडीज का कब्जा हो जाएगा। लेकिन अगर भारत मैच जीत जाता है तो फिर टीम दो दो से सीरीज में बराबरी आ जाएगी और फिर फाइनल जो जीतेगा सीरीज उसकी होगी। चौथे टी-20 के बाद पांचवां मुकाबला भी रविवार को इसी शहर में खेला जाएगा।

आपको बता दें की अमेरिका में 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप होगा। देश के फ्लोरिडा स्थित स्टेडियम में भी मैच होने हैं। जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज और कल टी-20 सीरीज के आखिरी 2 मुकाबले होंगे। जानकारी के लिए बता दें की फ्लोरिडा में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 टी-20 मैच खेले गए है। 4 में भारत और महज एक में वेस्टइंडीज को जीत मिली है और एक का रिजल्ट नहीं निकला।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *