इंटरनेट डेस्क। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराकर फाइलन में जगह बनाली है। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हो गए है। इसका कारण यह है की भारतीय हॉकी टीम को 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान से हार मिली थी। अब दो साल बाद 2023 में टीम का यह बदला पूरा हुआ है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने जापान को हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने इस मैच में 5-0 से जीत हासिल की है। पहला क्वार्टर गोलरहित बराबर रहने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में 3 गोल किए। तीसरे में एक और चौथे में भी टीम ने एक गोल किया।

आपको बता दे की अब भारत का मुकाबला फाइनल में मलेशिया से होगा और दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत होगी। फाइनल मुकाबला आज यानी 12 अगस्त को खेला जाएगा।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *