इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने इस सीरीज को जीतने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि वेस्टइंडीज को सात साल बाद ये मौका मिला है। इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने भी अच्छी फॉर्म दिखाई।

उन्होंने इस सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में 61 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी पारी के बाद भी भारत को जीत नहीं मिल सकी। लेकिन सूर्या ने इस साल एक बार फिर टी20 में एक और कारनाम कर दिया। जी हां उन्होंने इस साल भी 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले साल भी सूर्या ने ये कारनामा किया था।

आपको बता दें की सूर्या टी20 में दो सालों में लगातार 1000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने यह कारनामा 2019 और 2020 में किया था। उन्होंने टी20 में 1000 से ज़्यादा रन बनाए थें।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *