इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है और उसके साथ ही वेस्टइंडीज इस सीरीज को अपने नाम करने में सफल रहा है। इस अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से जीत मिली। वेस्टइंडीज ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम करली है। इसके साथ ही टी20टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 166 रन का टारगेट दिया था जिसे वेस्टइंडीज टीम ने 18 ओवर में ही पूरा कर दिया और मैच को 8 विकेट से जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया।

पांड्या के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड
दरसल टीम इंडिया ने अब तक 5 बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली है। इसमें भारत की यह पहली हार है। इससे पहले टीम ने 2020 में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। बता दें की भारत ने अब तक 3 पांच मैचों की टी20 सीरीज जीती है और एक ड्रॉ रही है। ऐसे में हार्दिक पांड्या भारत के पहले ऐेसे कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में भारत को पांच मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *