इंटरेनट डेस्क। वर्ल्डकप का आगाज इस साल अक्टूबर में होने जा रहा है और मेजबानी कर रहा है इस बार भारत। ऐसे में टीमों की घोषणाएं भी हो रही है। इस बीच बड़ी खबर यह है की वर्ल्डकप से पहले टीम इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इसका कारण यह है की तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस बार वर्ल्डकप नहीं खेल सकेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जोफ्रा आर्चर विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड टीम से बाहर हो गए हैं। आर्चर चोट के बाद अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। ऐसे में इंग्लैंड के नेशनल सिलेक्टर ल्यूक राइट ने बताया कि आर्चर विश्व कप 2023 में नहीं खेल सकेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की वे फिर भी रिजर्व के तौर पर भारत जाएंगे।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार राइट ने आर्चर को लेकर कहा, की इंग्लैंड टीम आर्चर की वापसी को लेकर काफी उत्सुक है। लेकिन हमें इसके साथ यह भी ध्यान रखना है कि उनके लिए क्या सही है। उनका चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

pc-espncricinfo.com,ekaadhar.com,.thestatesman.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *