इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के चक्कर में 21 गिरजाघरों पर भीड़ के हमले के और चर्च को जलाने के मामले में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने ईशनिंदा के आरोपों को लेकर हुई हिंसा के संबंध में उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो फैसलाबाद जिले की जरांवाला तहसील में दो ईसाइयों द्वारा कुरान का अपमान करने की कथित खबरों से गुस्साई भीड़ ने सैकड़ों गिरजाघरों और घरों को को जला दिया। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार पंजाब सरकार कथित ईशनिंदा को लेकर ईसाइयों के घरों और गिरजाघरों पर हमला करने के आरोप में चरमपंथी समूह तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के कार्यकर्ताओं सहित 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

इस मामले में आतंकवाद और ईशनिंदा के आरोप के तहत 600 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बहाल कर दी गई है और गिरजाघरों और अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के लोगों के घरों के बाहर पुलिस और रेंजर्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

pc- india.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *