इंटरनेट डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू होने जा रही है और इस सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत डबलिन के द विलेज स्टेडियम में होगी। इस बार भारतीय टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी।

ऐसे में आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे की दोनों टीमों के बीच अब तक कितने सीरीज हुए और किस को जीत मिली। साथ ही दोनों टीमों का प्रदशर्न भी यहां देखने को मिलेगा। बता दें की भारत और आयरलैंड के बीच अब तक दो बार टी-20 सीरीज खेली गई है और दोनों बार टीम इंडिया को ही जीत मिली है।

दोनों टीमों के बीच ओवरऑल टी-20 क्रिकेट रिकॉर्ड भी देखा जाए तो भारत ही हावी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 टी-20 मुकाबले खेले गए और हर बार टीम इंडिया को जीत मिली है। भारत और आयरलैंड के बीच आखिरी टी-20 जून 2022 में डबलिन में खेला गया था। इसे भारत ने 4 रन से जीता था।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *