मेक्सिको सिटी : मैक्सिको में हिडाल्गो प्रांत के तुला शहर में क्रूज़ अज़ुल सीमेंट संयंत्र में गोलीबारी हुई है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। यह घटना बुधवार की तड़के हुई, जब अज्ञात बंदूकधारियों ने संयंत्र पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उनका प्रतिरोध किया।

स्थानीय गवर्नर उमर फयाद मेनेसेस ने देर बुधवार अपने ट्वीटरपेज पर लिखा, मैं तुला शहर में क्रूज़ अज़ुल संयंत्र में हुई झड़पों की कड़ी निदा करता हूं, ताजा जानकारी के अनुसार जहां आठ लोगों की मौत हो गई, 11 घायल हो गए और नौ को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने क्षेत्रीय आंतरिक मंत्रालय और अभियोजक के कार्यालय को घटना की जांच करने के के साथ-साथ परस्पर विरोधी पक्षों के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने का काम सौंपा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *