पेरिस : फ्रांस की संवैधानिक परिषद ने आधिकारिक तौर पर श्री इमैनुएल मैक्रों को दोबारा देश के राष्ट्रपति चुने जाने को मंजूरी दे दी है।परिषद ने कहा है श्री मैक्रों का नया कार्यकाल 14 मई से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में श्री मैक्रों को 18,768,639 वोट मिले, जो कुल मतदान का 58.55 प्रतिशत है। वहीं सुश्री मरीन ले पेन को 13,288,688 मत मिले, कुल मतदान का 41.45 फीसदी है। परिषद के अध्यक्ष लॉरेंट फैबियस ने बुधवार को कहा कि श्री मैक्रों ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है, इसलिए संवैधानिक परिषद श्री मैक्रों को फ्रांस के नए राष्ट्रपति के रूप में घोषित करती है। उन्होंने कहा कि श्री मैक्रो का दूसरा कार्यकाल 14 मई से शुरू होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *