वाराणसी :- दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के प्रेक्षागृह में भारत विकास परिषद शिवा शाखा द्वारा उल्लासित तीज उत्सव का आयोजन किया गया ,यह आयोजन चांद की थीम पर आधारित रहा जिसमें भारत विकास परिषद परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की ।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन भारत माता और विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ तत्पश्चात वंदे मातरम और फिर शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला जिसमें कजरी, शिव गीत, नृत्य, गणेश वंदना और अनेक कार्यक्रम जिसे दर्शकों की अंत तक तालियां बटोरी कार्यक्रम का संचालन रितु गुप्ता और शालिनी गुप्ता ने किया धन्यवाद प्रकाश कार्यक्रम संयोजक गीता अग्रवाल ने किया ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शांति देवी रूंगटा ने विश्व में शांति और सबके आनंद की कामना की वहीं शिवा शाखा के अध्यक्ष मोहन रौनियार ने अतिथियों का स्वागत किया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप कुमार, अनूप अग्रवाल, अरुण अस्थाना, कौशलपती शर्मा, तारा शर्मा, नीलम रौनियार ,रजनी चौरसिया, प्रतिभा तिवारी, आशा कोठारी, सविता पोद्दार, सयोगिता साहू, निशा ,लीला , शालिनी , लता रानी अग्रवाल, प्रगति अग्रवाल ,पूनम मिश्रा सहित अनेक प्रांत के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *