मास्को : फिनलैंड ने गैस आयात करने के लिए रूबल में भुगतान करने की रूस की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है। फिनलैंड की यूरोपीय मामलों के मंत्री एवं स्वामित्व संचालन टाइटी टुप्पुरैनेन ने यह जानकारी दी। फिनलैंड के अखबार हेलसिगिन सनोमैट ने सुश्री टुप्पुरैनेन के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, हमने सरकार की आर्थिक नीति समिति में एक निर्णय लिया है कि फिनलैंड रूबल भुगतान के लिए सहमत नहीं होगा। निर्णय अप्रैल की शुरुआत में लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि रूस की दिग्गज गैस कंपनी गज़प्रोम का फिनलैंड की सरकारी कंपनी गैसम के साथ एक सक्रिय अनुबंध है। अप्रैल की शुरुआत में, गज़प्रोम ने गैसम को एक पत्र भेजा, जिसमें कंपनी को उनके अनुबंध की नई शर्तों के बारे में सूचित किया गया, अर्थात् रूसी राष्ट्रीय मुद्रा में गैस का भुगतान करने का प्रावधान के बारे में बताया गया था।

गैसेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिका विल्जनेन ने अखबार को बताया कि गैसम वर्तमान में पत्र के कानूनी मूल्यांकन पर काम कर रहा है और प्रतिक्रिया पर विचार कर रहा है, जिसकी घोषणा मई में होने की उम्मीद है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *