इंटरनेट डेस्क। एशियन गेम्स 2023 में पुरुष क्रिकेट के क्वार्टर-फाइनल में भारत ने आज खेले गए मुकबले में नेपाल को 23 रनों से मात दे दी। इससे पहले टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए नेपाल को 203 रन का लक्ष्य रखा दिया जिसे नेपाल पूरा नहीं कर सकता और हार का सामना करना पड़ा।
वहीं भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों में 100 रन जड़े दिए। इसके साथ ही शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने भी ताबड़तोड़ पारियां खेली।

बता दें की भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और भारतीय टीम ने यहां दमदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए यशस्वी और रुतुराज ने 9.5 ओवर में 103 रन की साझेदारी की। हालांकि दूसरे छोर से यशस्वी की आतिशी बल्लेबाजी जारी रही। यशस्वी

जायसवाल ने 48 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। बता दें की एशियन गेम्स में भारत की और से शतक लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल पहले खिलाड़ी बन बन गए है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *