खेल डेस्क। सचिन तेंदुलकर के नाम आईसीसी वनडे विश्व कप में कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्हीं के नाम टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व कीर्तिमान भी दर्ज है। कल से भारत में शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में भी सचिन तेंदुलकर का ये कीर्तिमान टूटने की संभावना नहीं के बराबर है।

सचिन तेंदुलकर ने 1992-2011 तक के विश्व कप सफर में 45 मैच खेलते हुए 2278 रन बनाए हैं। अपने वनडे विश्व कप कॅरियर में उन्होंने छह शतक भी लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम रिकी पोटिंग का है, जिन्होंने 1743 बनाए थे।

मौजूदा सक्रिय खिलाडिय़ों में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक रन बनाए हैं। शाकिब अल हसन ने 2007-2019 तक के अपने विश्व कप सफर के 29 मैचों में 1146 रन बनाए हैं। उनके लिए विश्व कप के इस सचिन का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ पाना लगभग असंभव हैं।

PC:t20worldcup.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *