खेल डेस्क। भारत में कल से दुनिया की दस दिग्गज टीमें आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए जंग करेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गुरुवार को गत चैम्पियन इंग्लैंड और उप विजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कई विश्व कीर्तिमान ध्वस्त होने की उम्मीद है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे मौका होगा। अगर टूर्नामेंट के दौरान रोहित शर्मा एक शतक लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह क्रिकेट के इस महाकुंभ में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

अभी तक सचिन और रोहित शर्मा के नाम वनडे विश्व कप में छह-छह शतक दर्ज है। भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इस मैच में भी रोहित शर्मा के पास सचिन का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। रोहित शर्मा के पास और भी कई उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका होगा।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *