वाशिगटन | अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने कहा है कि अफगानिस्तान अभी भी आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा है। श्री ब्लिकन ने कहा, देश में हिसा के समग्र स्तर में कमी आई है, लेकिन हम हाल ही में अल्पसंख्यकों के खिलाफ भीषण हमले सहित आतंकवादी हमले देख रहे हैं। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से हम तालिबान द्बारा उन लोगों के खिलाफ प्रतिशोध के हमलों को देख रहे हैं, जो पूर्व सरकार का हिस्सा थे।
उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान के निवासियों विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के मूल अधिकारों का हनन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि तालिबान 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता में आया और एक अंतरिम सरकार की स्थापना की। नए अधिकारियों को हालांकि अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली है।
