खेल डेेस्क। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में शनिवार को भारत का सामना अफगानिस्तान या पाकिस्तान से होगा।

आज खेल गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश भारतीय गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के सामने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर केवल 96 रन ही बना सकी। टीम इंडिया की ओर से साई किशोर ने 3 विकेट, और वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश की ओर से जाकेर अली ने 24 रन और परवेज हुसैन ने 23 रन का योगदान दिया। जवाब में टीम इंडिया ने रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा की शानदार परियों के दम पर 97 रनों का लक्ष्य 11वें ओवर में ही हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने नाबाद 55 और गायकवाड़ ने 40 रन का योगदान दिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *