वाराणसी 12 अक्टूबर संवाददाता :- बाबा विश्वनाथ ट्रेडर्स द्वारा लिवफास्ट बैटरी के डीलर मीट का आयोजन मलदहिया स्थित एक होटल परिसर में किया गया जो वर्ष 2022-23 के संदर्भ में था । जिसमें हमारे डीलर भाईयों द्वारा उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हमारी कंपनी के मुख्य अतिथि वीपी समीर शर्मा द्वारा उनको सम्मानित किया गया जिसमें लिवफास्ट बैटरी और बाबा विश्वनाथ ट्रेडर्स के बढ़ते व्यवसाय को आगे ले जाने में हमारे डीलर भाइयों का पूर्ण सहयोग मिला और आगे भी मिलता रहेगा तथा व्यवसाय निरंतर आगे बढ़ता रहेगा । ये एक अच्छी डीलर मीटिंग का आयोजन था जिसके लिए डीलर भाइयों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं और आशा कर्ता हूं कि ऐसे ही आप सभी डीलर भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा । उक्त बातें डीलर मिट में बोलते हुए बाबा विश्वनाथ ट्रेडर्स के निदेशक आलोक सिंह ने कहा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कम्पनी के वॉइस प्रेसिडेंट समीर शर्मा, ए०जी०एम० सुरेंद्र कुमार, बाबा विश्वनाथ ट्रेडर्स के निदेशक आलोक सिंह, अनूप सिंह ए०के० बैटरी,अनुज सिंह लक्ष्मी बैटरी, आशुतोष सिंह शक्ति इंटरप्राइजेज, राजेश गुप्ता राज बैटरी, संजय सिंह नेशनल बैटरी, मनीष सिंह नारायण इंटरप्राइजेज, नीरज केशरी नीरज इंटरप्राइजेज समेत सैकड़ो की संख्या में डीलर बन्धु उपस्थित रहे ।।
