वाराणसी। श्री अनिल कुमार सिंह के अगुवाई एवं कमांडेंट 95 बटालियन श्री अनिल कुमार के दिशा निर्देश में 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल, सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम, नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में दशा सुमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस को मिलीरिया मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्वच्छता अभियान की शूटिंग की गई कुछ ही दिनों में गायिका अलका याग्निक,जीत प्रमानिक, विश्वजीत घोष कलाकार जीत प्रमाणिक अनन्या कश्यप विश्वजीत घोष म्यूजिक और लिरिक जीत प्रमाणिक के द्वारा फिल्माया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अभिषेक कुमार सिंह सहायक कमांडेंट 95 बटालियन थे एवं विशिष्ट अतिथि जित प्रमाणिक अनन्या कश्यप विश्वजीत घोष थे तथा गंगा हातिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता किये एवं दशा सुमेध घाट पर उपस्थित सीआरपीएफ के सभी जवानों नगर निगम के सफाई कर्मियों एवं नमामि गंगा के सदस्य गण तथा आम जनमानस को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलवाई साथ साथ लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।
स्वच्छ भारत का पूरा करेंगे सपना, अपने कार्यो से साफ रखेंगे देश अपना। भारत विश्व गुरु बनेगा, जब भारत स्वच्छता की ओर बढ़ेगा। हर नागरिक का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना। हर व्यक्ति का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना, इसी उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। 95 बटालियन के निरीक्षक बाल जी यादव,प्रवीण सिंह, संतोष कुमार सिंह, विष्णुकांत त्रिपाठी भारी संख्या में जवान 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान,भाजपा महामंत्री सौरभ सिंह पटेल, नमामि गंगे के सदस्य, मंत्री विकास न्यास के आनंद सिंह सौरभ सिंह शिवम् अग्रहरि, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *