सैंटो डोमिगो (डोमिनिकन रिपब्लिक) :डोमिनीक गणराज्य के एक राजदूत को पड़ोसी देश हैती से प्रत्यक्ष तौर पर अगवा कर लिया गया है।
स्थानीय समाचारपत्र ‘एल डिया ने मंगवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि सरकार ने सीमा पर सैन्यकर्मियों की संख्या बढ़ी दी है। अधिकारियों ने राजदूत को अगवा किए जाने के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। सरकार ने सप्ताहांत में एक बयान जारी करके कहा था कि हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में देश के राजदूत कार्लोस गुईलेन टाटिस को शुक्रवार को प्रत्यक्ष तौर पर अगवा कर लिया गया,उस वक्त वह सीमा क्रासिग की ओर बढ़ रहे थे।

राजनयिक फारुक मिगुएल कास्टिलो ने भी कहा कि टाटिस को हैती की राजधानी के क्रोइक्स-डेस-बुकेट्स जिले से शायद अगवा कर लिया गया है। यह स्थान मावोजो गुट का गढ़ है,जिसने अक्टूबर में अमेरिकी मिशनरी समूह के 17 लोगों को अगवा किया था और उनमें से अधिकतर को दिसंबर तक बंधक बनाए रखा था। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हैती की पुलिस को राजदूत के टेलीफोन से जुड़े कुछ साक्ष्य पेश किए हैं, जो संकेत देते हैं कि उन्हें अगवा किया गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *