इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास आंतकियों के बीच युद्ध जारी हजारों लोग काल के गाल में समा चुके है और अगर ये युद्ध नहीं रूका तो इसका क्या अंत होगा किसी को कुछ पता नहीं है। ऐसे में इस युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध विराम की बात कही थी और कहा था की अंर्तराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए। इसके बाद इजरायल भड़क गया।

वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसी गुस्से में इजरायल ने यूएन चीफ गुटेरेस को पद से इस्तीफा देने तक को कह दिया। लेकिन अब इस मामले पर विवाद बढ़ने के बाद गुटेरेस ने सफाई दी है। गुटेरेस ने कहा है कि उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया गया है।

उन्होंने कहा मेरे कहने का मतलब ये नहीं था कि वो हमास के हमलों को सही ठहरा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं. मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। जैसे कि मैं हमास के आतंकी कृत्यों को सही ठहरा रहा हूं। ये पूरी तरह से गलत है मेरा मानना है कि बातों को सही तरीके से रखना जरूरी था खासकर पीड़ितों और उनके परिवारों के सम्मान में।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *