इंटरनेट डेस्क। इजरायल-हमास के बीच जारी जंग में अब तक हजारो बेगुनाहो की जान जा चुकी है। एसे में गाजा में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम के लिए जॉर्डन की ओर से पेश किया गया प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित हो गया है। बता दें की संयुक्त राष्ट्र के इस प्रस्ताव के पक्ष में 120 वोट और विरोध में केवल 14 वोट पड़े।

बता दें की भारत कनाडा जर्मनी और ब्रिटेन समेत 45 देशों ने इस मतदान प्रक्रिया से खुद को बाहर रखा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक विशेष सत्र के दौरान इजरायल और हमास के बीच तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का जोरदार आह्वान किया गया और गाजा पट्टी तक सहायता पहुंचाने तथा नागरिकों की सुरक्षा की मांग की गई।

खबरों की माने तो प्रस्ताव को सदन में यह बोलकर पारित किया गया कि अरब देशों द्वारा तैयार किया गया प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं है, लेकिन यह राजनीतिक महत्व रखता है। वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो फलस्तीनी संयुक्त राष्ट्रदूत रियाद मंसूर ने कहा गाजा में युद्ध को रोकने की सख्त आवश्यकता है ताकि बच्चों और नागिरकों की हत्याओं व इस विनाश को रोका जा सके।

pc-ddnews.gov.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *