इंटरनेट डेस्क। नेपाल में एक बार फिर से भूकंप की पुरानी यादे ताजा हो गई है। बता दंे की नेपाल में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने फिर से तबाही मचा दी है। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं। साथ ही मानवीय और आर्थिक रूप से नेपाल को नुकसान हुआ है। बता दें की भूकंप के बाद अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है।

मलबे में दबने के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण ज्यादातर लोगों की मौत रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में हुई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेपाल में तबाही मचाने वाले भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देखा गया है। साथ ही बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है।

pc- news18 hindi

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *