इंटरनेट डेस्क। इजराइल-हमास विवाद के बीच बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

खबरों की मानें तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं। बाइडेन 15 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को में चीनी राष्ट्रपति से द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

जापानी न्यूज एजेंसी क्योडो की ओर से आज अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में इस प्रकार की जानकारी दी गई है। जो बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच होने वाले ये बैठक दोनों ही देशों के लिए महत्वपूर्ण साबित को सकती है।

खबरों की मानें तो द्विपक्षीय बैठक पर दुनिया के अन्य देशों की नजरें भी टिकी होंगी। दोनों ही देशों के बीच हमेशा से कई मुद्दों को लेकर तनाव रहता है। अब समय ही बताएगा कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच ये बैठक होती है या नहीं।

PC:moneycontrol

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *