लास वेगास (अमेरिका) | अमेरिका के न्यू मैक्सिको में रविवार को तेज हवाएं चलने से जंगल में लगी भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे दमकम कर्मियों की पेरशानियां और बढ़ गईं। हालांकि, इससे सटे ग्रामीण इलाके की अधिकतर आबादी अब सुरक्षित है। दमकल विभाग के प्रवक्ता टोड अबेल ने रविवार शाम कहा, ”यह काफी चुनौतीपूर्ण दिन रहा। हवाएं बेहद तेज चलने लगी थीं। ग्रामीण क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बे न्यू मैक्सिको की आबादी करीब 13,000है।

अबेल ने बताया कि पूर्वी हिस्से में हालात अब काबू में हैं। हालांकि, उत्तरी और दक्षिणी छोर पर आग अब भी लगी हुई है और दमकल कर्मी लगातार उसे काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। करीब 80किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

‘नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर ने रविवार सुबह बताया कि आग के कारण 20,000से अधिक संरचनाओं पर खतरा मंडरा रहा है। पिछले दो सप्ताह में आग के कारण 300से अधिक मकान तबाह हो चुके हैं। आग पर पूरी तरह जुलाई अंत तक ही काबू पाया जा सकेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *