इंटरनेट डेस्क। इजराइल-हमास के बीच लम्बे समय से संघर्ष जारी है। अभी इस विवाद के समाप्त होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इसी क्रम में अस्थायी सीजफायर के लिए वार्ता की खबरों के मध्य इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। इजराइल के पीएम ने गाजा में युद्धविराम की संभावना को फिर से खारिज कर दिया।

खबरों के अनुसार, गाजा में तीन दिवसीय युद्धविराम के बदले में छह अमेरिकियों के साथ ही इस्लामवादियों द्वारा रखे गए एक दर्जन बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत हो रही है।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संबंध में कहा कि मैं सभी प्रकार की झूठी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। उन्होंने ऐलान कर दिया कि हमारे बंधकों की रिहाई के बिना कोई युद्धविराम नहीं होगा। गौरतलब है कि गाजा में हमास को नष्ट करने के लिए इजराइल के जवाबी सैन्य अभियान में अब तक 10,569 लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइल के हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक को भी मौत हो चुकी है।

PC:ndtv

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *