इंटरेनट डेस्क। इजराइल और हमास में जारी संघर्ष के बीच स्पेन ने फिलिस्तीन को लेकर बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। खबरों के अनुसार, स्पेन ने अब 2023 में फिलिस्तीन को दी जाने वाली सहायता में तीन गुना इजाफा किए जाने की योजना बनाई है। स्पेन के कार्यवाहक विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

इससे पहले लक्जमबर्ग में यूरोपीय संघ की विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद स्पेन के कार्यवाहक विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस कहा था कि स्पेन ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता बढ़ाकर 2.1 करोड़ यूरो कर दी है और निकट भविष्य में इस राशि को दोगुना करने की तैयारी की जा रही है।

जोस मैनुअल अल्बेरेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हमने गाजा पट्टी में मानवीय संकट के बीच फिलिस्तीनी लोगों के लिए 2.6 करोड़ यूरो की राशि में एक नया सहायता पैकेज तैयार किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि हम फिलिस्तीन के साथ सहयोग को तीन गुना करेंगे। स्पेन की ओर से 2023 में 4.85 करोड़ यूरो प्रदान किए जाएंगे।

PC: aa.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *