इंटरनेट डेस्क। इजराइल द्वारा गाजा पर किए जा रहे हमलों के बीच फिलिस्तीन की ओर से अब बड़ा बयान सामने आया है। अब फिलिस्तीन की ओर से गाजा संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की स्थिति की सराहना की गई है।

खबरों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर ने संबंध में कहा कि हम महासचिव की ओर तुरंत मानवीय युद्धविराम का आह्वान किए जाने की सराहना करते हैं। उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि गाजा पट्टी बच्चों का कब्रिस्तान बन रही है और अपराध को रोकना होगा। हम इन बयानों की सराहना करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर ने कहा कि जैसा कि महासचिव ने प्रति दिन न्यूनतम सौ ट्रक लोड किए जाने का सुझाव दिया है। हमें इससे अधिक की आवश्यकता है।

वहीं अमेरिका के विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डेविड सैटरफील्ड ने इससे पहले जानकारी दी कि सहायता सामग्री लेकर प्रतिदिन 100 ट्रक गाजा पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि इजराइल द्वारा गाजा पर किए गए हमले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है।

PC:law4palestine

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *