इंटरेनट डेस्क। इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां बांदा सागर में शुक्रवार को मध्यम श्रेणी के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया में इससे पहले मंगलवार को भी भूकंप आया था।

जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक शुक्रवार तडक़े 0350 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र 6.05 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 130.19 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। अभी तक यहां पर भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

इससे पहले में मंगलवार को इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई थी। दुनिया के कई देशों को इन दिनों लगातार भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा है। नेपाल में भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोगों अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

PC:shardanews

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *