इंटरेनट डेस्क। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की टिप्पणी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि गाजा पट्टी में नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की जिम्मेदारी फिलिस्तीनी आंदोलन हमास की है, इजरायल की नहीं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इससे पहले गाजा पट्टी पर इजरायल के हमलों को लेकर बयान दिया था कि इन हमलों की कोई वैधता नहीं है और इसे रोका जाना चाहिए।

प्रधान मंत्री कार्यालय ने एक्स पर पीएम नेतन्याहू के हवाले से कहा कि नागरिकों को होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी हमास की है… न कि इजराइल की। इसमें
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि इजराइल नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहा है।

गौरतलब है कि इजराइल के हमलों से गाजा पट्टी में अभी तक दस हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों पक्षों का ये विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

PC:thehindu

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *