इंटरनेट डेस्क। गाजा पट्टी पर इजराइल की ओर से जारी हमलों के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से बड़ा बयान आया है। उन्होंने गाजा पट्टी पर इजराइल के हमलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इन हमलों का कोई कारण या वैधता नहीं है और इसे रोका जाना चाहिए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इससे पूर्व मध्य पूर्व के देशों को फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष में शामिल होने से रोकने के लिए आर्थिक रूप से समर्थन देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया था।

खबरों के अनुसार, अब मैक्रॉन ने कहा कि वास्तव में आज महिलाओं, इन बूढ़े लोगों पर बमबारी की जाती है और उन्हें मार दिया जाता है। इसका कोई कारण नहीं है और कोई वैधता नहीं है। इसी कारण हम इजराइल से इसे रोकने का आग्रह करते हैं।

गौरतलब है कि इजराइल हमलों में अभी तक गाजा पट्टी में 10,500 से अधिक लोगों की जान चुकी है। वहीं हमास के कारण इजलराइल में भी लगभग 1,400 लोगों की मौत हुई है।
PC:abplive

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *