इंटरनेट डेस्क। इजराइल सेना के हमास के साथ जारी जंग के बीच बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकार आप खुद हैरान रह जाएंगे। खबर ये है कि इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा में रान्तिसी अस्पताल के नीचे भूमिगत बुनियादी ढांचे की खोज की है। बताया जा रहा है इसका उपयोग हमास हथियार रखने और बंधकों को रखने के लिए करता था।

खबरों के अनुसार, आईडीएफ के प्रवक्ता आरडीएमएल डैनियल हगारी ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मैं अभी गाजा से वापस आया हूं, जहां मैं रान्तिसी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के अंदर एक ऑपरेशन में शामिल हुआ।

उन्होंने बताया कि यहा पर तहखाने में हमें एक हमास कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर, आत्मघाती बम जैकेट, हथगोले, एके-47 असॉल्ट राइफलें, विस्फोटक उपकरण, आरपीजी और अन्य हथियार, कंप्यूटर, पैसा आदि मिले हैं। गौरतलब है कि इजराइल सेना द्वारा गाजा पर किए गए हमलो में अभी तक दस हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

PC:divyahimachal

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *