इंटरनेट डेस्क। इजराइल और हमास की जंग के बीच कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन का नाम सुर्खियों में आया है। अब उनका 21 साल पुराना पत्र इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे अमेरिका को लिखा गया था। ओसामा बिन लादेन के इस पत्र में लिखा था कि इजराइल को फिलिस्तीन पर कब्जे के लिए अमेरिका का समर्थन उन कारणों में से एक था जिस वजह से 9/11 हमला हुआ। ये पत्र न्यूज वेबसाइट द गार्जियन पर उपलब्ध था, लेकिन अब इसे वेबसाइट से हटा दिया गया है।

अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की ओर से 2001 के हमलों के बाद यह पत्र अमेरिका को लिखा गया था। ये हमले 9/11 के रूप में प्रसिद्ध है। इन्हें अमेरिकी धरती पर सबसे भयानक आतंकी हमला माना जाता है।

इस पत्र मेें इजरायलियों को फिलिस्तीन कब्जाने वाला दमनकारी करार दिया गया था। लादेन ने अमेरिका पर हुए हमलों को उचित ठहराने का प्रयास किया था।गौरतलब है कि इजराइल द्वारा गाजा पर किए गए हमलों में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

PC:edition

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *