इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के आतंकियों की बीच जारी युद्ध बहुत की गंभीर स्थिति में है। हालात यह है की अगर युद्ध ऐसे ही चला तो गाजा में भूखमरी के हालात पैदा हो जाएंगे। वहीं कतर के मध्यस्थ इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते का प्रयास कर रहे हैं। खबरों की माने तो उन्होंने इजरायल के सामने 50 बंधकों की रिहाई के बदले गाजा में तीन दिनों के सीजफायर का प्रस्ताव पेश किया है।

मीडिया रिपाटर्स की माने तो अभी तक इजरायल ने इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। अगर इजरायल इस समझौते पर राजी होता है, तो गाजा में कुछ दिनों तक शांति देखने को मिल सकती है। खबरों की माने तो मध्यस्थता में शामिल एक कतरी अधिकारी ने कहा कि इस समझौते पर चर्चा चल रही है।

फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह के गाजा से इजरायल के कुछ हिस्सों पर हमला करने और बंधकों को अपने कब्जे में लेने के बाद से यह हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की सबसे बड़ी रिहाई होगी अगर मध्यस्थता पर बात बन जाती है तो। अधिकारी ने कहा, हमास इस समझौते की सामान्य रूपरेखा पर सहमत हो गया है।

pc- ndtv

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *