इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने बड़ा बयान दिया है। इजरायल के हमलों में गाजा पट्टी में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है।

खबरों के अनुसार, इसी बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि तुर्की गाजा पट्टी में बंधकों की अदला-बदली की वकालत करता है, लेकिन समस्या यह है कि इजरायल ने फिलिस्तीनी आंदोलन हमास की तुलना में कई गुना अधिक लोगों को बंधक बना रखा है।

उन्होंने बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ बंधकों की अदला-बदली पर एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन ये बड़ी बात कही है। उन्होंने इस दौरान बोल किया कि इजरायल ने कई गुना ज्यादा लोगों को बंधक बना रखा है, अगर हम इस पर आंखें मूंद लें तो यह अनुचित होगा।
गौरतलब है कि इजराइल और हमास के बीच कई दिनों से संघर्ष चल रहा है। ये अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

PC:

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *