इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन से जारी संघर्ष के बीच रूस ने अब ऐसा कदम उठाया है, जिससे अमेरिका की बेचैनी बढ़ेगी। खबरों के अनुसार, रूस ने हाल ही में अपने महावनिाशक हथियार का खुलासा किया है। रूस का ये हथियार उल्कापिंड की जैसा नजर आता है। बताया जा रहा है कि इस हाइपरसोनिक मिसाइल का विश्व के पास कोई तोड़ नहीं है।

रूस की रॉकेट फोर्स की ओर से अब परमाणु-सक्षम एवनगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन से लैस एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को दक्षिणी रूस में एक लॉन्च साइलो में लोड किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के टीवी चैनल पर दिखाई गई खबर से इस बात की जानकारी मिलती है।

आपको जानकर हैरान होगी कि ये मिसाइल केवल 30 मिनट के अंदर धरती के किसी भी हिस्से में प्रलय ला सकती है। गौरतलब है कि रूस के इस कदम से अमेरिका की बेचैनी बढऩे वाली है। वह रूस को अपने सबसे बड़े खतरे के रूप में पेश करता है।

PC:reuters

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *