क्विटो (इक्वाडोर) | इक्वाडोर की एक जेल में प्रतिद्बंद्बी गिरोहों के बीच हिसक झड़प में 44 कैदियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। करीब एक महीने से कुछ समय पहले एक अन्य जेल में हुए दंगे में 20 लोगों की मौत हो गई थी। गृह मंत्री पेट्रीसियो कैरिलो ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सैंटो डोमिगो स्थित बेलाविस्टा जेल में कुछ कैदी अन्य कैदियों पर हमला करने के इरादे से अपनी-अपनी कोठरी से बाहर निकल आए।

उन्होंने कहा, ”इस बात के सबूत मिले हैं कि जिन लोगों की जान गई उन पर चाकू से हमला किया गया था। अधिकतर शवों पर चाकू से गोदे जाने के निशान हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों के रिश्तेदारों की शवों को उनके गृहनगर ले जाने में मदद की जाएगी। मंत्री ने बताया कि जेल को पुलिस द्बारा फिर से नियंत्रण में लेने के बाद वहां से बंदूकें, विस्फोटक और अन्य हथियार बरामद हुए।

अधिकारियों ने बताया कि हिसा के दौरान 220 कैदी भाग निकले, जिनमें से 112 को फिर से पकड़ लिया गया है। मानवाधिकार समूह ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मार्च में एक रिपोर्ट में बताया था कि 2020में इक्वाडोर की जेलों में हुई हिसक झड़पों में कम से कम 316 कैदियों की मौत हुई थी। इनमें से 119 उसी साल सितंबर में हुए एक दंगे में मारे गए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *