विएना। ईरान के साथ परमाणु वार्ता में यूरोपीय संघ (ईयू) के मुख्य प्रतिनिधि एनरिक मोरा ने बताया कि उन्हें राजनयिक नियमों का उल्लंघन करके फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर उनके सहयोगियों के साथ कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया।

विएना में वार्ता के दौरान लंबे समय से ईयू प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे स्पेन के मोरा ने कहा कि जब वह तेहरान से ब्रसेल्स की उड़ान में बैठने वाले थे, तभी उन्हें शुक्रवार की सुबह हिरासत में ले लिया गया।
मोरा ने ट्वीट किया कि उन्हें जर्मनी प्राधिकारियों ने ”एक बार भी स्पष्टीकरण नहीं दिया कि उन्हें हिरासत में क्यों रखा गया। उन्होंने कहा , ”मैं स्पेन का राजनयिक पासपोर्ट रखने वाले और आधिकारिक मिशन पर काम कर रहा ईयू का अधिकारी हूं। उन्होंने मेरा पासपोर्ट और फोन ले लिया।

मोरा ने कहा कि विएना में संयुक्त राष्ट्र के लिए ईयू के राजदूत और ईयू के ईरान कार्य बल के प्रमुख को भी हिरासत में लिया गया।उन्होंने लिखा, ”हमें अलग-अलग कर दिया गया। कोई भी स्पष्टीकरण देने से इनकार कर दिया गया, जो विएना संधि का उल्लंघन प्रतीत होता है।जर्मन पुलिस और जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में पूछे जाने पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *