दोहा : संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान को अबू धाबी के अल बातेन कब्रिस्तान में दफनाया गया है। इस मौके पर सत्तारूढ अल नाहयान के सभी सदस्यों की उपस्थिति रहे। अमीरात न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इससे पहले यूएई ने शुक्रवार को देश के राष्ट्रपति की मृत्यु की घोषणा की थी। श्री जायद अल नाहयान 2014 से गंभीर रूप से बीमार थे।

श्री जायद अल नाहयान को मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार शुक्रवार को ही दफनाया गया। श्री जायद अल नाहयान अंतिम संस्कार एक विशेष स्मारक प्रार्थना अल-जनाज़ा के बाद हुआ, जिसे सूर्यास्त के बाद देश की सभी मस्जिदों और प्रार्थना घरों में पढ़ा गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक कब्रिस्तान पर आयोजित प्रार्थना सभा में सत्तारूढè अल नाहयान के सदस्यों, श्री जायद अल नाहयान के सौतेले भाई, अबू धाबी के क्राउन प्रिस मोहम्मद बिन जायद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया और यूएई के पूर्व नेता को दफनाने में मदद की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *