इंटरनेट डेस्क। साल का आखिरी महीना चल रहा है और 13 दिन बाद नए साल की शुरूआत हो जाएगी। ऐसे में हर कोई नए साल को कैसे सेलिब्रेट करे और कैसे स्वागत करें ये विचार कर रहा है। लेकिन आज हम उन भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने इस साल शादी की है तो आए जानते है इनके बारे में।

केएल राहुल
बता दें की इस साल भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने साल के पहले महीने जनवरी 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी की थी। बता दें की अथिया बॉलीवुड एक्टर के साथ साथ मॉडल है और सुनील शेट्टी की बेटी हैं।

शार्दुल ठाकुर
इसके साथ ही भारतीय तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर ने भी इसी साल जनवरी, 2023 में शादी रचाई। शार्दुल ने मिताली पारुलकर से शादी की है।

अक्षर पटेल
इन दोनों के साथ ही भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी 2023 के पहले महीने यानी जनवरी में ही शादी की। अक्षर ने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल को अपना हमसफर बनाया है।

रुतुराज गायकवाड़
वहीं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने इस साल जून में शादी की थी। गायकवाड़ ने उत्कर्षा पवार से शादी की है, जो एक क्रिकेटर हैं।

मुकेश कुमार
इनके अलावा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार ने भी इसी साल 28 नवंबर को शादी की है। मुकेश ने शादी के लिए सीरीज़ के एक मैच से छुट्टी ली और फिर अगले मैच में उन्होंने वापसी की थी।

pc-abp news, news24,dainikkhabarlive.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *