इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज और इस समय टी20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादवइन दिनों सुर्खियों में है और उनके सुर्खियों का कारण है ऑस्ट्रेलिया की सीरीज और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर खेली गई सीरीज। लेनि अब एक बार फिर से वो चर्चा में आ गए है और उसका कारण यह है की वो इस समय चोटिल हो गए है।

जी हां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में फील्डिंग के दौरान सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे। उनके टखने में ग्रेड-2 टियर हुआ था। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि सूर्या कुछ हफ्तों के लिए खेल से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत आने के बाद पिछले हफ्ते सूर्या की एंकल का स्कैन हुआ था। इससे पता चला कि वह गंभीर रूप से चोटिल हैं और उन्हें ठीक होने में हफ्तों लग सकते हैं।

ऐसे में अब सूर्या जनवरी में भारत-अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली 3 मैच की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी टी20 मुकाबले हैं जो टीम इंडिया खेलेगी। वहीं 2024 में जून जुलाई के दौरान वेस्टइंडीज और यूएसए में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होगा।

PC-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *