मार्शल आर्ट्स (कराटे व आईकीड़ो) के क्षेत्र में गांव और शहर के साथ ही साथ सम्पूर्ण में बालकों व बालिकाओं के आत्मरक्षार्थ उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाओं से सुसज्जित रखने के प्रयासों में आरम्भ एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स,उत्तर प्रदेश को गति प्रदान करने के लिए प्रदेश स्तर पर नवगठित समिति के अध्यक्ष पद पर श्री राहुल सिंह जी (अध्यक्ष सेवा भारती काशी क्षेत्र एवं सचिव संत अतुलानन्द रचना परिषद) को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया जिससे प्रदेश के मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों एवं खिलाडिंयों को बुनियादी स्तर पर मजबूती प्रदान होगी जिसके माध्यम से खिलाड़ी अपने प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन कर सकेंगे।
आरम्भ एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स,वाराणसी के अध्यक्ष सचिन मिश्रा, उपाध्यक्ष विजयकांत मिश्रा व शुभचिंतकों में श्री प्रताप शंकर दुबे,डॉ गिरिजा शंकर, डॉ राजेश श्रीवास्तव, श्री सतीश कुमार श्रीवास्तव, सत्येन्द्र शर्मा,मिशन शक्तिसेना की सजग प्रहरी सि० ए० जमुना शुक्ला, श्रीमती मिनु ग्रोवर, कविता अग्रहरि ,सेन्सेई रेखा सिंह पनवर, श्रीमती प्रियंका अग्निहोत्री, सुश्री नेहा दुबे, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों की तरफ से हार्दिक बधाईयां एवं हमें हमारे मार्गदर्शक आइकिडो गोजु फोरम के मुख्य प्रशिक्षक सेन्सेई डीबी राय एवं सिको काई कराते डू इण्टरनेशनल, इण्डिया के मुख्य प्रशिक्षक हन्शी भारत शर्मा ने शुभकामनाएं प्रदान की ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *