सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के संयुक्त तत्वधान में वरुणा नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ-साथ में स्वच्छता पर जन जागरूकता रैली निकाली गई और वरुणा नदी के किनारे लगें पौधों को पानी देकर संरक्षित भी किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रविंद्र जायसवाल (स्टांप शुल्क पंजीयन स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री) थे
तथा विशिष्ट अतिथि श्री महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट 95 बटालियन थे केंद्रीय पुलिस बल थे।
माननीय मंत्री जी ने 95 केंद्रीय पुलिस बल के कार्यों की खुलकर प्रशंसा की तथा सृजन समाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल सिंह की इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किए ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल सिंह ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने की श्री अनिल कुमार सिंह ने सभी को जल संरक्षण स्वच्छता,पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने की शपथ दिलाई।
यह कार्यक्रम 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट के देखरेख में चलाया गया।
इस कार्यक्रम में श्री कालिका सिंह (निदेशक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी मंडल) व श्री राम सकल यादव अपनी नगर निगम टीम के साथ उपस्थित रहे तथा 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी व जवानों के साथ प्रवीण सिंह और सृजन सामाजिक विकास न्यास के तरफ से आनंद सिंह पवन सिंह, संजोग कुमार यादव आदि लोगों ने भाग लिया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *